फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 बकायादारों के कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हल्दौर। विद्युत निगम की नूरपुर डिवीजन में उपभोक्ताओं पर करीब 80 करोड़ रुपये का बिल का भुगतान बाकी है। निगम की टीम ने क्षेत्र में बिजली का बिल जमा न करने पर 56 संस्थानों और घरेलू कनेक्शन काटे। एक्सईएन ने बकायादारों के खिलाफ बिल न जमा करने पर कार्रवाई कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नूरपुर डिवीजन में कुल विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या 55668 है। एक्सईएन नूरपुर लाल सिंह राकेश के अनुसार कुल 3416 उपभोक्ताओं ने अपने विद्युत बिलों के भुगतान की अदायगी की है। क्षेत्र के शेष बकायादारों पर करीब 80 करोड़ रुपये की रकम विद्युत बिलों के रूप में बकाया पड़ी है। बुधवार की सुबह करीब दस बजे निगम की टीम में शामिल एक्सईएन, जेई सत्यप्रकाश चौहान, गौतम कुमार, जितेंद्र कुमार, अनिल कुमार आदि ने बकायदारों के संस्थानों, प्रतिष्ठानों व घरों में छापामारी की। पीएनबी पर दो लाख 49 हजार रुपये व किसान सेवा सहकारी समिति पर एक लाख 49 हजार रुपये का विद्युत बिल बकाया पाये जाने पर कनेक्शन काट दिए। दोनों संस्थानों की अचानक बिजली गुल होने से कार्य कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ। इसके बाद टीम ने नगर के बकायादारों के यहां छापेमारी कर कुल 56 बकायदारों के कनेक्शन काटने कार्रवाई की। टीम की इस कार्रवाई से नगर के बकायादारों में भी हड़कंप मचा रहा। एक्सईएन ने नगर व क्षेत्र में शीघ्र बिल न जमा न कराने पर बकायादारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें