व्यंजन प्रतियोगिता में आराध्या, गीताक्षी व तनु प्रथम
धामपुर। सारंगा कांवेंट स्कूल में व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कक्षा एक से लेकर 12 वी तक के छात्र-छात्राओं बच्चों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस दौरान बच्चों ने अनेक प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए, जिन्हें खूब सराहा गया। कक्षा एक से पांच तक के वर्ग में आराध्या ने प्रथम , रिया द्वितीय व अर्जुन ने तृतीय स्थान पाया। कक्षा छह से आठ वर्ग के छात्रों में गीताक्षी , कशिका अरीबा व विशाखा ने प्रथम स्थान पाया। द्वितीय नंबर जुबैरिया, दीपांशु, कार्तिक दीक्षित, मानसी रहे। तीसरा स्थान धैर्य, पुष्पेंद्र रहे। कक्षा नौ से 12 के वर्ग में प्रथम स्थान पर तनु, विधि, नकुल, याजमीन, अरिकेश, इकरा, खुशी, नीलाक्षी, सानिया, सृष्टि रहे। द्वितीय पर शिवानी, यशिका रहे। मानसी, याचिका ने तीसरा स्थान पाया।