फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में टैगोर हाउस के छात्र विजयी रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य ज्ञान में टैगोर हाउस प्रथम
विज्ञापन

नूरपुर। एमजीडीएसडी पब्लिक स्कूल में अंतर सदनीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में टैगोर हाउस के छात्र प्रथम स्थान पर रहे। बुधवार को हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र कुुमार ने किया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउस के कक्षा तीन से 12 तक के छात्रों ने भाग लिया। फीफा बर्ल्ड कप, एतिहासिक इमारतें एवं परिषदीय जानकारी पर पूछे गए प्रश्नों में से सर्वाधिक सही उत्तर देकर टैगोर हाउस के छात्र प्रथम स्थान पर रहे। टैगोर हाउस को प्रथम स्थान दिलाने में हाउस लीडर शीतल चौधरी, मयंक, निखिल, नूरिश, आशी, संस्कृति आदि छात्रों का विशेष योगदान रहा। विजयी छात्रों को प्रबंधक देवेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य सुधांशु शर्मा, कल्पना सिंह, उप प्रधानाचार्य विशाल शर्मा ने शील्ड, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजन में रूपा रानी, गुंजल शर्मा, अभिनव चौधरी, कुंवरपाल, अजरा रूही, कंचन चौहान आदि शिक्षकों का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें