अमरोहा। खत्री धर्मशाला में युवा एकता कमेटी की ओर से आयोजित ईद मिलन समारोह में सभी धर्मों के लोगों ने शिरकत कर सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। सभी ने सांप्रदायिक एकता की जरूरत पर जोर देते हुए आपसी प्रेम और सौहार्द को शहर की जरूरत बताया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सभी धर्मों की पुस्तकें आपसी प्रेम और इंसानियत को पैगाम देती हैं। जबकि ईद मिलन समारोह जैसे आयोजनों से सामाजिक सौहार्द और आपसी विश्वास को ताकत मिलती है। दीगर बात है कि त्यौहार आपसी एकता और भाईचारे की डोर होते हैं। वक्ताओं ने कहा कि अमरोहा शहर सदियों से भाईचारे की मिशाल कायम किए हुए है। और इसे बदस्तूर जारी रखा जाएगा। सभी को चाहिए कि एक-दूूसरे के त्यौहारों को मनाएं और आपसी भाईचारे व इंसानियत के पैगाम को चारों ओर फैलाएं। अंत में कमेटी के इमरान पाशा ने सभी का शुक्रिया अदा किया। संचालन फहीन नबी सिद्दीकी व अरफा शजर ने किया। कार्यक्रम में मुफ्ती अब्दुल रज्जाक, पंडित सुरेशचंद्र, फादर थोमस मसीह, ज्ञानी अरविंद सिंह के अलावा कमेटी के फैजान मसरूर, आकाश रघुवंशी, फराज रिजवी, सलमान नकवी, अब्दुल कादिर, दानिश सैफी, मिक्की नकवी, सुहैल, अब्दुल कादिर आदि मौजूद रहे।