बुरावली। न्याय पंचायत बुरावली में आयोजित राष्ट्रीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता मे पांचवें दिन भी पहलवानों का बोलबाला रहा। जिसमें दर्शकों की भीड़ जुटी रही महिला पहलवान सुवांशी हापुड़ ने निधि पहलवान बुलंदशहर को चित किया। पहलवान जग्गा पंजाब ने पहलवान भूरे मेरठ को पटकनी दी। महिला पहलवान निधि बुलंदशहर ने संजना पहलवान गाजियाबाद को हराया। पहलवान मारूफ मंदारीपुर और सतीश दौलतपुर की कुश्ती बराबरी पर छूूटी। भूरे मेरठ ने जिम्मी लोनी को शिकस्त दी। पहलवान सतीश दौलतपुर और अंकुर मुजफ्फरनगर के बीच मुकाबला जोरदार रहा। मुकाबला बराबरी का रहा। रेफरी की भूमिका पहलवान मोनू ने निभाई। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य सर्वेश वर्मा ने महिला पहलवान सिवांशी हापुड़ को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। इस दौरान अब्दुल्ला चौधरी, इकतेदार गौड़, टीटू जाटव, कामिल, निशाद चौधरी, आनंद, मोहम्मद मुदस्सिर, नाजिर अली आदि मौजूद रहे।