ट्रक और ट्रैक्टर पलटे, चार घायल
हल्दौर। गांव जलाउद्दीनपुर के निकट रविवार रात पंजाब के रोपड से मुरादाबाद की ओर नौ ट्रैक्टर लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इसमें ट्रक चालक रोपड निवासी चरणजीत सिंह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। उधर, गांव रुस्तमपुर निवासी ट्रैक्टर चालक दलपत सिंह अपने भाई और साथियों के साथ रविवार रात अम्हेड़ा से लौट रहा था। हाईवे से गांव की ओर जाने वाले मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इसमें घायल ट्रैक्टर चालक दलपत सिंह, उसके भाई को मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया। जबकि ट्रैक्टर पर सवार अम्हेड़ा निवासी वीर सिंह, प्रीतम सिंह को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।