फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षत्रिय राजपूत सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। बुधवार को क्षत्रिय राजपूत सभा द्वारा हरिहर मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के लोगों ने भाग लिया। महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए क्षत्रिय समाज से एकजुट रहने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को क्षत्रिय राजपूत सभा ने कार्यक्रम आयोजित कर महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के युद्ध कौशल पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें समाज का महान योद्धा बताया। महाराणा प्रताप के शौर्य की गाथा को बताते हुए कहा कि उन्होंने जीवन भर संघर्ष किया लेकिन अकबर की अधीनता को स्वीकार नहीं किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मवीर सिंह, सुखराम सिंह, धर्मेश हरि, सोमेश्वर सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन नवदीप सिंह ने किया। कार्यक्रम में क्षत्रिय राजपूत सभा किरतपुर के सुरेंद्रपाल राणा, जितेंद्र पाल राणा, गौतम राणा, हर्षवर्धन राणा, सत्यपाल, पुखराज सिंह, महेंद्र सिंह, आदित्य चौहान, मंजीत सिंह गहलोत, अवनीश चौहान, राजीव चौहान, पद्म सिंह चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें