फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़ल्ले से चल रहे बिना मान्यता के स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर शिकंजा कसने में शिक्षा विभाग विफल रहा है। बड़ी संख्या में फर्जी स्कूल धड़ल्ले से चल रहे हैं। स्कूलों का संचालन रुकवाने के नाम पर जांच की जाती है पर फाइल ठंडे बस्ते में चली जाती है। वर्तमान शिक्षासत्र में भी कई स्कूल ऐसे हैं जिन्हें विभाग ने बिना मान्यता का होने का नोटिस तो जारी कर दिया पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे स्कूल धड़ल्ले से चल रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में बिना मान्यता के स्कूलों पर कार्रवाई के नाम पर लीपापोती हो रही है। अधिकारियों की मिलीभगत से कई स्कूल बिना मान्यता के ही चल रहे हैं। विगत शिक्षा सत्र में जिन स्कूलों को बंद कराने के नोटिस दिए गए थे। वह अब भी चल रहे हैं। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है, पर अधिकारी आंख बंद किए बैठे हैं। विकास क्षेत्र हल्दौर में विगत शिक्षा सत्र में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों को नोटिस जारी कर बंद कराने को कहा गया था। बीएसए महेश चंद की सख्ती के चलते हल्दौर क्षेत्र के 10 स्कूल बंद कराए गए थे। पर अभी भी चार ऐसे स्कूल हैं जिन्हें बंद कराने के नोटिस दिए गए थे, पर यह स्कूल चल रहे हैं। इनमें आदर्श पब्लिक स्कूल पावटी, केजीएम पब्लिक स्कूल हल्दौर, रिलायबिल चिल्ड्रन एकेडमी झालू, मारिया मोंटेशनरी पब्लिक स्कूल झालू नोटिस मिलने के बाद भी चल रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कराई गई जांच में ये स्कूल बिना मान्यता के चलते पाए गए थे। बीईओ ने इन स्कूलों के संचालकों को स्कूलों को बंद कराने के नोटिस दिए थे। पर एक अप्रैल से शुरू हुए शिक्षा सत्र में भी यह स्कूल चल रहे हैं। उधर, बीएसए महेश चंद के मुताबिक बिना मान्यता के किसी भी स्कूल का संचालन अवैध है। ऐसे स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अमान्य स्कूलों के प्रधानाचार्यों को नोटिस
नगीना। खंड शिक्षाधिकारी शनिवार की सुबह क्षेत्र के केडीएम पब्लिक स्कूल भोगली, एसडी पब्लिक स्कूल भोगली तथा शिखर पब्लिक स्कूल हीरावाली में पहुंचकर छापेमारी की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान रिकार्ड की जांच की गई तो केडीएम व एसडी पब्लिक स्कूल में मान्यता कक्षा पांच तक पाई गई जबकि स्कूल कक्षा 12 तक चलते पाए गए। उधर, हीरावाली में शिखर पब्लिक स्कूल में कक्षा छह, सात, आठ तक की कक्षाएं चल रही थीं , जबकि स्कूल की मान्यता नहीं थी। बिना मान्यता के ही स्कूल चल रहा था, स्कूल का प्रधानाचार्य छापामार टीम को देख कर फरार हो गया। खंड शिक्षाधिकारी ने अमान्य कक्षाएं चलाने वाले स्कूलों के प्रधानाचार्यों को नोटिस देकर शपथ पत्र जमा करने को कहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह अभियान बराबर जारी रहेगा। टीम में बीआरसी डा. अभय विश्नोई, एनआरसी हिमांशु राजपूत, मधुसूदन, राजवीर सिंह, राजेश कुमार, भूपेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें