नजीबाबाद। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात के लिए इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल में विशेष बैठक का आयोजन किया।
स्कूल की प्रधानाचार्या डा. रीटा सिरोही की देखरेख में आयोजित विशेष बैठक में सीओ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट की अहम भूमिका होती है। उन्होंने युवावस्था में कदम रख रहे विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात के लिए दोनों ही बातों का खास ध्यान रखने की सलाह दी। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा ने स्कूल वैन से बच्चों को स्कूल लाने ले जाने वाले वाहन चालकों को नशे की हालत में और स्वास्थ्य खराब होने पर वाहन न चलाने और वाहन चलाते समय इयरफोन का इस्तेमाल न करने की सलाह दी।
स्कूल के एमडी अशोक राजपूत, प्रबंधक दीपक राजपूत ने सुरक्षित यातायात के लिए जागरूक रहने की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर स्कूल वाहन चालकों को शपथ दिलाई गई। उधर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय महावतपुर बिल्लौच समेत क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात की शपथ दिलाई गई। प्रधानाध्यापक आबिद रशीद, आभा यादव, नीता तोमर, शिवा शुक्ला उपस्थित रहे।