फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली। हरिद्वार मार्ग पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 8 बजे हरिद्वार मार्ग पर गांव करौली के सामने गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे एक बुलेट घुस जाने से बुलेट पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आनन फानन में पूजा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गांव नारायणपुर रतन निवासी रहमत अली के 32 वर्षीय पुत्र रियासत अली के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक रियासत के परिवार में कोहराम मच गया। अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली और क्षतिग्रस्त बुलेट को कब्जे में ले लिया। हालांकि हादसे में फैजान और उस्मान भी घायल हैं, जिन्हें पूजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें