नगर पंचायत का 22 करोड़ का बजट पारित
बढ़ापुर।
बढ़ापुर नगर पंचायत बोर्ड कमेटी की बैठक में वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए का 21 करोड़ 94 लाख 37 हजार तीन सौ सात रुपयों का अनुमानित बजट पारित हुआ।
मंगलवार की शाम नगर पंचायत के सभाकक्ष में हुई में हुई पंचायत बोर्ड कमेटी की बैठक में वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए 21 करोड़ 94 लाख 37 हजार तीन सौ सात रुपयों का अनुमानित बजट पारित हुआ। नगर पंचायत ने विकास कार्यों के लिए शासन से राज्यवित्त आयोग से पांच करोड रुपये व 14 वें वित्त आयोग से 1.5 करोड़ रुपये की मांग की है। पेयजल व्यवस्था योजना से 30 लाख रूपये। आदर्श नगर योजना से 25 लाख रूपये, नया सवेरा योजना से एक करोड़ व जल निकासी योजना से 50 लाख रुपये, सड़क सुधार योजना से 75 लाख रुपये माननीय अब्दुल कलाम योजना से 2.5 करोड़ रुपये, पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना से तीन करोड़, कान्हा पशु योजना से तीन करोड़, स्वच्छ भारत मिशन से एक करोड़ रुपये की प्रशासन से नगर के विकास के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की गई है। नगर पंचायत चेयरमैन आबिद अंसारी की अध्यक्षता व अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह के संचालन में हुई बोर्ड कमेटी की बैठक में नगमा आरिफ, अफरोज जहां, अमर सिंह, मौहम्मद आरिफ, राहुल कश्यप, एजाज अंसारी,डोली देवी, अनीस अहमद, राहुल प्रताप शर्मा, शाहीन खातून आदि पंचायत सदस्यों ने हिस्सा लिया।