फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुढाला में पथराव व हमले में एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। गांव मुढ़ाला में दो पक्षों में विवाद के दौरान पथराव और लाठी-डंडो से हमले में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में एक पक्ष ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने के लिए तमंचे से गोली भी चलाई।
विज्ञापन

गांव मुढाला निवासी भूरा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बृहस्पतिवार की शाम जंगल से घर जा रहा था। शरीफ के घर के पास पहुंचने पर तीन भाई तारिख , आसिफ ,शारिक के अलावा गांव के सिराजुद्दीन, नौशाद , यूूूसुफ , जियाउल व दस - पंद्रह अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर लाठी डंडो से हमला बोल दिया। तारिक व यूसुफ ने जान से मारने के इरादे से उस पर तमंचे से फायर कर दिया। बाकी लोग पथराव करने लगे। बचाने आए भाई आसिफ व भानजे सुहैल व बिलाल को गंभीर रूप रूप घायल हो गए। शोर मचाने कुछ लोगों ने आकर उन्हें बचाया। हमलावर गाली देने के साथ जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस को सूचना दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हमलावरों की तलाश की पर कोई नहीं मिला। घटना के दौरान गांव में अफरा तफरी मची रही। पथराव से बचने के लिए लोग छिपते रहे। पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश को लेकर यह विवाद हुआ है। इस मामले में हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें