बायोमैट्रिक मशीन से लगेगी उपस्थिति
बिजनौर ।
नगर पालिका व पंचायतों में अब अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमैट्रिक मशीन से लगेगी। यहां पर बायोमैट्रिक मशीन को अनिवार्य कर दिया गया है। बायोमैट्रिक मशीन लगने के बाद ही अधिकारियों व कर्मचारियों को वेतन आहरित किया जाएगा।
कर्मचारियों व अधिकारियों को समय से कार्यालय आने व वहां से जाने के लिए बायोमैट्रिक मशीन के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। विकास भवन में पिछले साल से ही अधिकारी व कर्मचारी बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। अब नगर पालिका व पंचायतों में भी अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमैट्रिक मशीन से लगेगी। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय उमेश मिश्र के अनुसार यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
योजना के लिए करें आवेदन
बिजनौर।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले को 476 का लक्ष्य दिया गया है। नगर पालिका बिजनौर में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीबों की दस पुत्रियों की शादी मार्च के अंतिम सप्ताह तक कराने के निर्देश डीएम ने दिए हैं। अधिशासी अधिकारी /अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह के मुताबिक नगर पालिका बिजनौर की सीमांतर्गत गरीब बेटियों की शादी कराने के लिए नगर पालिका कार्यालय में संपर्क करें।