अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे
चांदपुर। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता शुक्रवार को तहसीलदार न्यायालय व समस्त राजस्व न्यायालय में सांकेतिक रूप से न्यायिक कार्यों से विरत रहे। बार एसोसियेेशन के अध्यक्ष बागेश्वर सिंह व सचिव सतीश चंद्र त्यागी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि तहसील न्यायालय में न्यायिक कार्यों में लापरवाही बरतने व अधिवक्तागण के द्वारा प्रस्तुत विविध प्रार्थना पत्रों का निस्तारण न किए जाने के कारण प्रशासनिक अधिकारी व शासन को शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है।