किसानों ने तौल बंद कराई
हीमपुर दीपा। गांव रतनपुर खुर्द में हीमपुर दीपा बी नाम से स्योहारा शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र लगा है। इस पर गांव अजुपुरा, रतनपुर खुर्द के किसान गन्ना डालते हैं। सोमवार दोपहर को दोनों गांवों के किसानों ने क्रय केंद्र पर पहुंच कर तौल बंद करा दी। किसानों का आरोप था कि क्षेत्रीय गन्ना मैनेजर ने पक्षपात करते हुए कुछ किसानों का गन्ना बॉड भर दिया है, जो नियम के विरुद्ध है। गन्ना बॉड का लाभ सभी किसानों को मिलना चाहिए। किसानों ने गन्ना मैनेजर को इस क्रय केंद्र से हटाने की मांग की। फोन पर स्योहारा शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक ब्रजेश शर्मा ने किसानों को मैनेजर को हटाने और इंडेंट बढ़ाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसान शांत हुए। इस दौरान ईश्वर सिंह, मनोज कुमार, समर सिंह, उदयवीर सिंह, पवन चौधरी, अजीत सिंह, टीकम सिंह आदि मौजूद रहे।