फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद जल्द उठाएगी महत्वपूर्ण कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी वाहनों को रोकने के लिए लगेंगे हाइटगेज
विज्ञापन

नजीबाबाद । नगरपालिका परिषद जल्द ही नगर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर देगी। इसके लिए नगर सीमा में प्रमुख स्थानों पर हाइटगेज लगाए जाएंगे। नगर में ट्रैफिक कम होने पर ही भारी वाहनों की नगर में एंट्री के लिए हाइटगेज खोले जाएंगे।
विज्ञापन

नगर के बीचों बीच डबल फाटक पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद एकाएक नगर क्षेत्र में भारी वाहनों का यातायात काफी बढ़ गया है। वाहनों का जबरदस्त शोरगुल और प्रदूषण बढ़ने के साथ दुपहिया वाहनों और स्थानीय राहगीरों का मार्ग से गुजरना खासा मुश्किल हो गया है। इसके अलावा नगर क्षेत्र में कई जगह जाम की समस्या के साथ साथ किसी भी क्षण हादसे की आशंका भी बढ़ गई है। नगरपालिका चेयरपर्सन सबिया निशात ने कहा कि वे नागरिकों को इस स्थिति से निजात दिलाएंगी। चेयरपर्सन ने कहा कि जल्द ही नगर सीमा के अंतिम छोर पर प्रमुख स्थानों पर हाइटगेज लगाए जाएंगे। क्षेत्र में पर्याप्त बाईपास मार्ग बने हैं। यह कोशिश होगी कि भारी वाहन बाईपास मार्गों से होकर गंतव्य के लिए रवाना हों। प्लानिंग कर सुबह और शाम कुछ समय के लिए केवल उसी समय भारी वाहनों की नगर के लिए एंट्री खोली जाएगी, जब नगर के भीतर ट्रैफिक कम हो और स्थानीय लोगों को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें