बिजनौर (ब्यूरो)। भाजपा की नजीबाबाद कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया हैं। अनुशासनहीनता पर कमेटी पर यह गाज गिरी हैं। नजीबाबाद के भाजपा नगर अध्यक्ष अजय माहेश्वरी समेत पूरी कमेटी को भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने क्षेत्रीय अध्यक्ष कि निर्देश पर तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण कमेटी के खिलाफ यह कार्रवाई की है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक निकाय चुनाव में नगर अध्यक्ष समेत पूरी कमेटी गुटों में बंटी रही। पार्टी प्रत्याशी के चुनाव में भीतरघात किया गया। इसके अलावा कमेटी की अुनशासनहीनता की पहले से शिकायत मिल रही थी। अजय माहेश्वरी का परिवार लंबे अरसे से भाजपा से जुड़ा हुआ है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा के दूसरे गुट से अजय माहेश्वरी के गुट की तनातनी भी चल रही थी।