धामपुर के युवक की दिल्ली में मौत
धामपुर। मोहल्ला बाड़वान निवासी एक युवक की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना का पता लगते ही परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि यहां का सुधीर कुमार दिल्ली में किराए के मकान में रहकर लकड़ी का काम करता था। वहां पर उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जैसे ही घटना का पता लगा तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते परिवार के सदस्य दिल्ली के लिए रवाना हो गए है।