फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद केंद्र बंद होने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
धान खरीद केंद्र बंद होने से किसान परेशान
विज्ञापन

नहटौर। करीब दस दिनों से बंद पड़े धान खरीद केंद्र पर तौल नहीं होने से किसान परेशान है। आरोप है कि धान खरीद केंद्र पर धान लेकर जा रहे किसानों को धान रिजेक्ट करने की धमकी देकर बाजार में बिचौलियों को बेचने की सलाह दी जा रही है। किसानों की शिकायत पर विधायक ओमकुमार ने धान खरीद केंद्र को पुन: चलवाने की बात कही है।
विज्ञापन

एसएफसी केंद्र पर धान खरीद केंद्र स्थापित किया गया था। जन सेवा विकास समिति के किसान मोर्च के अध्यक्ष किसान राजवीर सिंह, छतरपाल सिंह, बलवंत सिंह, दीपक कुमार, प्रदीप कुमार का कहना हैं कि धान खरीद केंद्र को पिछले 10 दिनों से पहले ही बंद कर दिया। धान खरीद केंद्र का बोर्ड भी हटा दिया गया। आरोप है कि केंद्र पर धान ले जाने वाले किसानों को तौल बंद होना बताया गया। किसानों ने जब खरीद केंद्र की तिथि होने की बात कही तो उन्हें खरीद केंद्र पर धान लाने पर रिजेक्ट करने की धमकी देते हुए बाजार में बेचने के लिए बिचौलियों के नाम बता दिए गए। धान खरीद केंद्र के इंचार्ज की हठधर्मिता के चलते दर्जनों किसानों को कम दामों पर बाजार में अपने धान को बेचना पड़ा हैं। धान केंद्र बंद होने की शिकायत किसानों ने विधायक ओमकुमार से की। विधायक ने केंद्र को पुुन: चलवाने के लिए अधिकारियों से वार्ता की है। विधायक का कहना है कि किसानों का धान बिना किसी वजह से रिजेक्ट करने पर कार्रवाई कराई जाएगी। खरीद केंद्र के इंचार्ज अनिल वर्मा का कहना है कि समस्या को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें