मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
चांदपुर । वैश्य सभा के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की जयंती पर आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शनिवार शाम हिंदू इंटर कॉलेज के परिसर में कार्यक्र म का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजय कुमार अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल महासभा हापुड़ , प्रबंध निदेशक रविंद्रा आयल हापुड़ और सभा के संरक्षक मंडल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
समारोह में यूपी बोर्ड हाईस्कूल में समाज के सर्वाधिक अंक पाने पर राघव गुप्ता, श्रुति सिंघल, भावना को, सीबीएसई हाईस्कूल में अतिन गर्ग, नवनीत कुमार, रजत, दीक्षा गुप्ता, रिया को, यूपी बोर्ड इंटर में सर्वाधिक अंक पाने पर मयंक अग्रवाल, बुलबुल गोयल, बीए में आयुषी रानी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में लिटिल स्टार स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जुगनू आर्ट्स मुरादाबाद ने मैजिक शो की सुंदर प्रस्तुति की। सभा के सचिव आलोक मित्तल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि विजय कुमार अग्रवाल ने समाज में समाजवाद लाने के लिए महाराजा अग्रसेन के सिद्धांत एक ईट एक रुपये को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्राचीनकाल से ही वैश्य समाज ने समाज की सेवा में स्कूल, चिकित्सालय, प्याऊ, मंदिर, धर्मशालाओं का निर्माण कराया है। तथा पूरे समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है। मुख्य अतिथि ने वैश्य समाज से राजनीति में भी सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। सभा ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार अग्रवाल व आलोक मित्तल ने संयुक्त रूप से किया। इसमें अनिल कुमार, सुभाष चंद्र गुप्ता, अशोक कुमार अग्रवाल, सुधर अग्रवाल, दीपक आनंद, मुदित वैश्य, पवन गोयल, विशाल मित्तल, विनोद मित्तल, प्रदीप जिंदल, अजय बंसल, मंजू गोयल आदि का सहयोग रहा।