बिजनौर। मॉडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ वर्धमान कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डा.मीना बख्शी, विद्यालय प्रबंधक अनिल चौधरी, गजेंद्र सिंह, अनीता चौधरी, प्रभा ठाकुर व प्रधानाचार्या डा.सीमा विश्वास ने मां सरस्वती के चित्र सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यार्थियों ने गणेश वंदना के बाद गुरू वंदना प्रस्तुत कर गुरू की महिमा का गुणगान किया। विद्यार्थियों ने कविता पाठ, दुर्गा स्तुति, बंगाल दिवस, नाटिका, दक्षिण की झलक आदि कार्यक्रमों से सभी को मुत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा चतुर्थ से सप्तम तक के मेधावी, शत प्रतिशत उपस्थिति वाले, प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों व उनके शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्या डा.सीमा विश्वास ने भी गुरू वंदना प्रस्तुत की। सभी शिक्षक-शिक्षिकों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। संचालन एक्टिविटी इंचार्ज रूपम मंडित ने किया।