चांदपुर में अखिल भारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति के कार्यकर्ताओं ने शिक्षक दिवस पर पौधरोपण कर डा. राधाकृष्णन को श्रद्घांजलि दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष तरुण त्यागी, प्रियांक त्यागी, राजकुमार वर्मा, परमजीत सिंह, सचिन वर्मा, देवेंद्र कुमार, इंद्रवीर सिंह, पुनीत कुमार, अनिल अग्रवाल, आलोक मित्तल आदि मौजूद रहे।