फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने पालिका का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। भाजपा विधायक ओमकुमार ने नगर पालिका का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। इसके बाद कार्यालय में बैठकर सफाई कर्मचारियों और अन्य लोगों को समस्याएं सुनी और उनका शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर में होने वाली गंदगी, खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट और खराब पड़े ठंडे पानी के फ्रीजर को लेकर बेहद नाराजगी व्यक्त की। तीन दिन में ईओ को सुधार लाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पालिका परिसर परिसर का निरीक्षण किया और वहां पर हो रही गंदगी को तुरंत साफ के निर्देश दिए। नहटौर में मच्छरों से निजात पाने के लिए दवाई छिड़कने और उसकी वीडियोग्राफी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर ईओ इंद्रपाल सिंह, जेई मनीष वैद्य, मसूद अहमद, जिला महामंत्री मुकेंद्र त्यागी, महावीर सैनी, अंकुश अग्रवाल, ऋषभ जैन, सावन वाल्मीकि, अरविंद चौधरी, नरेश चेयरमैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें