बीईओ कार्यालय के बाबूओं पर वसूली का आरोप
धामपुर। नहटौर ब्लाक के शिक्षकों और शिक्षामित्रों ने बीईओ कार्यालय में तैनात बाबूओं और उनके चहेते शिक्षकों पर फार्म 16 देने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। शिक्षकों ने बीएसए से जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। ओमप्रकाश, सतेंद्र कुमार, राजकुमार, जयपाल सिंह, ओमकुमार, केशव, उदयवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, मुनेश कुमार, दलीप सिंह का आरोप है कि विभाग की ओर से शिक्षकों को इनकम टेक्स में कटी रकम को वापस लेने को फार्म 16 उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आरोप है कि इन फार्मों को देने के नाम पर बीआरसी कार्यालय पर बीईओ के चहेते शिक्षक अवैध वसूली कर रहे हैं।