फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान संघर्ष समिति ने एसडीएम के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। किसान संघर्ष मोर्चा समिति ने बृहस्पतिवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर एसडीएम को सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सघर्ष समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार जैन और डा. लोकेंद्र सिंह सरल के नेतृत्व में काफी किसान एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। सरकार की किसान विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्ष 2013 से पहले उनके क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित जमीन के सर्किल रेट 1.55 करोड़ प्रति हेक्टेयर थे। सरकार ने तब से अब तक इस रेट को बढ़ाने के स्थान पर 32 लाख प्रति हेक्टेयर कर दिया जो उनके साथ अन्याय है। वह घटे रेट पर किसी भी हालत में अपनी जमीन को हाईवे चौड़ीकरण के लिए नहीं देंगे। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या का जल्द ही निदान कराने की सीएम से मांग की है। प्रदर्शनकारियों में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, विशाल अहमद, सुशील कुमार, वैभव अग्रवाल, शिवेंद्र अग्रवाल, संजीव जैन, सौरभ मित्तल, भाकियू नेता रामकुमार जाट, योगेंद्र पाल, मास्टर अनिल, मनोज अग्रवाल, मूला सिंह, नईमा खातून, छोटे सिंह, महावीर, जावेद हुसैन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें