फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की आंख मिचौली ने जनता को किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । बिजलीघरों पर आ रही तकनीकी समस्याओं से ट्रिपिंग ने जनता को बेहाल कर दिया है। बिजली पांच मिनट को आती है और दस मिनट के लिए भाग जाती है। बुधवार रात को बिजली कटौती के विरोध में डीएवी इंटर कॉलेज के सामने जाम लगा दिया। बृहस्पतिवार को निगम अधिकारियों ने बिजलीघरों को ठीक कराया है।
विज्ञापन

स्वाहेड़ी बिजलीघर के शुरू होने से जिले में कटौती और ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलने की बात कही जा रही थी, लेकिन बीते कुछ दिनों से ट्रिपिंग की समस्या ने जनता का जीना मुहाल कर दिया है। शाम के समय ट्रिपिंग की समस्या बहुत बढ़ जाती है। नागरिकों ने डीएवी इंटर कॉलेज के सामने कुछ देर तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने नागरिकों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। बृहस्पतिवार शाम को भी ट्रिपिंग की समस्या से जनता बेहाल रही। एसडीओ विद्युत विवेक कुमार के अनुसार जिन बिजली घरों पर समस्या थी, उनको ठीक करा दिया गया है। अब ट्रिपिंग की समस्या नहीं होगी।
दस रुपये में लें बिजली कनेक्शन
बिजनौर। बीपीएल और अंत्योदय राशन कार्ड वाले परिवारों को सिर्फ दस रुपये का शुल्क देने पर बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है। एसडीओ विवेक कुमार के अनुसार बिजली कनेक्शन अब प्राथमिकता के आधार पर दिए जा रहे हैं। उपभोक्ता जल्द से जल्द इस योजना का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें