अग्रवाल वैश्य मिलन समारोह : सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
बिजनौर। अग्रवाल वैश्य मिलन समारोह में कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभागार में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर भारत सरकार के जीएसटी कमिश्नर उपेेद्र गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज समाज केवल व्यापार में ही नहीं अपितु प्रत्येक क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रहा हैं। वैश्य समाज ने व्यापार के अलावा शिक्षा, राजनीति और सेवा के क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित किया है।
एक बैंक्वेट हाल में अग्रवाल वैश्य मिलन समारोह मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उन्होंने जीएसटी के बारे में फैली भ्रांतियों को दूर किया। उन्होंने सभी व्यापारियों से निर्भीक होकर जीएसटी के अन्तर्गत व्यापार करने की सलाह दी। कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश मित्तल ने कहा कि हमारा प्रयास है कि सभी चिकित्सा केन्द्रों पर सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं को प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाया जाए ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण करने में सफलता मिले। कार्यक्रम में वैश्य समाज के वरिष्ठ नागरिक विजय कुमार अग्रवाल, जगदीश प्रसाद गर्ग, जीतेंद्र मोहन अग्रवाल एडवोकेट, हरि शंकर गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, श्रीमती सीता बंसल, अशोक कुमार जैन, वीर प्रकाश गुप्ता, मोहन लाल अग्रवाल, प्रेमचंद गुप्ता, सी एस गुप्ता, अरुण अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, आभा गुप्ता और डॉ. ओपी गुप्ता को समाज में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। वैश्य समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डा टीसी अग्रवाल, संजीव अग्रवाल बबली एडवोकेट, डा नवनीत गर्ग सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र गर्ग ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि उपभोक्ता संरक्षण फोरम बिजनौर के चेयरमैन सुधीर गुप्ता, रामदर्शन अग्रवाल, विष्णु गोयल उर्फ दीपू, अचल अग्रवाल, राजीव गुप्ता खारी वाले, सौरभ सिंघल, और सुधाकर रस्तोगी सहित जिले के के वैश्य संगठनों के पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।