फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हडताल खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन मिलने के बाद संविदा कर्मियों की हड़ताल खत्म
विज्ञापन

बिजनौर।
झालू बिजलीघर के सविंदा कर्मियों को ठेकेदार ने शनिवार शाम वेतन का भुगतान कर दिया। इसके बाद संविदा कर्मियों ने हड़ताल खत्म कर दी।
झालू बिजलीघर पर तैनात संविदा कर्मी नरेंद्र कुमार, मोहित, अतुल, निशांत, जोगेंद्र , टिल्लू, महावीर , सुरेंद्र ने छह माह से वेतन न मिलने से नाराज होकर आपूर्ति बंद करकेे बिजलीघर में ताला जड़ दिया था। ये सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। इलाके की बिजली बंद होने से लोग बिलबिला उठे थे। शनिवार को भी कर्मचारियों ने बिजली बंद रखी। इस मामले से विद्युत निगम के एसई को अवगत कराया गया था।
विज्ञापन

उधर, इसकी सूचना के बाद इलाके के लोग बडी संख्या में बिजलीघर पर एकत्र हो गए। लोगों ने विभाग के एमडी समेत कई आला अफसरों से बिजली बंद होने पर बात की। शनिवार शाम ठेकेदार बिजलीघर पहुंचा और हडताल पर गए कर्मचारियों को जुलाई माह तक के वेतन का भुगतान दिया। इसके बाद कर्मचारी हड़ताल खत्म करके काम पर लौटे आए और बिजली आपूर्ति शुरू कर दी। बिजली शुरू होने से इलाके के लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें