फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 वीं रमजान पर दरगाह पर आयोजित हुए मातमी आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद (ब्यूरो)। जोगीरम्पुरी दरगाह पर शब-ए-शहादत पर हुई मातमी मजलिस में मौला अली के बेमिसाल किरदार का जिक्र किया गया। मातमी जुलूस बरामद किया गया।
विज्ञापन

20 वीं रमजान पर दरगाह-ए-आलिया नजफ-ए- हिंद जोगीरम्पुरी दरगाह की जामा मस्जिद पर शब-ए-शहादत मौला अली पर मातमी आयोजन किए गए। मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना कल्बे रूशैद रिजवी ने कहा मौला अली ने दुश्मन को भी इंसानियत के नजरिए से माफ किया। मस्जिदे कूफा में जहर में बुझी तलवार से घायल होने के बावजूद मौला अली ने कातिल के साथ नरमी बरती। उसे माफ किया और उनके मुंह से यही अल्फाज निकले काबे की कसम, मै कामयाब हो गया। इतना ही नहीं रहम दिल मौला अली ने अपने कातिलों को शरबत भी पिलाया। दुनिया के लिए यह एक सबक है। दरगाह कमेटी के सचिव विसाल मेहंदी की उपस्थिति में आयोजित मातमी आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से आईं अंजुमनों ने मातमी आयोजन किए। नोहा ख्वानी और मर्सिया ख्वानी के साथ ताबूत बरामद किए गए। सोगवारों ने सीनाजनी कर मातम का इजहार किया। आयोजन में सचिव विसाल मेहदी, चौधरी फैजान, मोज्जिज अब्बास, शबी हैदर, इसरार जैदी, जिया अब्बास, कमाल आब्दी सहित अनेक शिया प्रतिनिधियों और हजारों जायरीन ने शिरकत की। इंतेजामिया कमेटी की ओर से 20 वीं रमजान की शब पर मातमी आयोजन में शिरकत करने आए जायरीनों के लिए इफ्तार और सहरी का इंतेजाम किया गया।

20 वीं रमजान पर दरगाह पर आयोजित हुए मातमी आयोजन
फोटो-17एनजेडबी03आर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें