फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: निकाय चुनाव में बेहतर सुरक्षा के लिए 1500 पुलिसकर्मी सम्मानित

Sun, 21 May 2023 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस लाइन में निकाय चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए स्योहारा इंस्पेक्टर को सम्मानित करते
विज्ञापन
बिजनौर। निकाय चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से संपंन कराने और सुरक्षा इंतजामों को कड़ा रखने पर जिले के 1500 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है। सम्मानित करने के लिए प्रशस्ति पत्र देने को पुलिस लाइन से लेकर थानों तक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

रविवार को एसपी नीरज कुमार जादौन ने थानों के निरीक्षकों और सीओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बता दें कि शुक्रवार को डीआईजी शलभ माथुर ने मुरादाबाद में एसपी नीरज कुमार जादौन को निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था। यह प्रशस्ति पत्र डीजीपी की ओर से भेजा गया था। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी देहात राम अर्ज को भी सम्मानित किया जा चुका है। इसी क्रम में रविवार को बिजनौर पुलिस लाइन में कार्यक्रम हुआ, जिसमें चुनाव में बेहतर काम करने वाले सीओ और निरीक्षकों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। इसके बाद एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह और सीओ सिटी अनिल कुमार ने शहर कोतवाली, हल्दौर, मंडावर, किरतपुर में पहुंचकर पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिए। वहीं एएसपी देहात राम अर्ज ने भी अपने क्षेत्र के थानों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। जिलेभर में कुल शहर कोतवाली में कोतवाल जीत सिंह, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पा देवी आदि समेत सभी दरोगा और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें