फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मतदाता सूची पर आई 150 आपत्तियां, सभी निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
-शाम को ही कर अंतिम मतदाताओं की सूची का प्रदर्शन
विज्ञापन

-गन्ना समितियों में डेलीगेट पद के लिए किया जाएगा नामांकन
-नो-ड्यूट लेने के लिए समितियों पर लगी रही किसानों की भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गन्ना विकास समिति का चुनाव जोरशोर से चल रहा है। बुधवार को मतदाता सूची पर आपतियां मांगी गई थी। आई 150 आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया। आपत्तियों में नाम गलत, डबल किसानों के नाम थे। आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत शाम को अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन कर दिया। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
जनपद में गन्ना समितियां और एक सहकारी चीनी मिल के संचालन मंडल का चुनाव चल रहा है। चुनावी प्रक्रिया के अनुसार मंगलवार को आपत्तियां मांगी गई थी और बुधवार को आई आपत्तियों का अधिकारी, पर्यवेक्षकों ने जांच कर निस्तारण किया। समिति के काउंटरों पर नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। दिनभर गन्ना समितियों में किसानों का जमाबड़ा लगा रहा। समिति परिसर में संचालकों के क्षेत्रवार काउंटर बनाएं गए। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए नोड्यूट पाने को किसानों की लाइन लगी रही। निर्वाचन अधिकारी, एसडीएम अवनीश कुमार ने बताया कि मतदाता सूची पर 150 आपत्तियां आई है। उन सभी का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

धामपुर: गन्ना समिति में डेलीगेट चुनाव के लिए 26 सितंबर से नामांकन पत्रों की बिक्री किए जाने और जमा किए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। विशेष सचिव मनोज कुमार ने बताया कि धामपुर गन्ना समिति में 11 सर्किल हैं। प्रत्येक सर्किल के हिसाब से एक -एक टेबल लगाई गई है। प्रत्येक टेबल पर एक- एक कर्मियों को नियुक्त किया गया है। नामांकन पत्रों की बिक्री सुबह 10 बजे से शुरू होगी। शाम के 5 बजे तक की जाएगी। 26 सितंबर को संबंधित सदस्य नामांकन पत्र जमा करना चाहता है, तो उनके नामांकन पत्रों को भी जमा किया जाएगा। नामांकन पत्र 27 सितंबर को भी जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन



भाजपा के बाद सपा ने भी दिखाई गन्ना समिति चुनाव में सक्रियता
बिजनौर । समाजवादी पार्टी ने गन्ना समितियों के चुनाव को लेकर समिति बार प्रभारी घोषित किए। पार्टी प्रवक्ता अख़लाक़ पप्पू ने बताया की जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन ने नगीना समिति में विधायक मनोज पारस, नजीबाबाद में विधायक तसलीम अहमद, चांदपुर में विधायक स्वामी ओमवेश, स्योहारा तथा नूरपुर में विधायक रामअवतार सैनी, हल्दौर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रमेश तोमर, धामपुर में पूर्व विधायक नईम उल हसन, अफजलगढ़ में पूर्व प्रत्याशी कपिल गुजर समिति पर चुनाव प्रभारी बनाए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें