फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने घरों को भिजवाए 150 प्रवासी मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने घरों को भिजवाए 150 प्रवासी मजदूर
विज्ञापन

बिजनौर। जिला प्रशासन ने विभिन्न अस्थाई आश्रय स्थलों में क्वारंटीन लगभग 150 प्रवासी मजदूरों को बिजनौर डिपो की बसों से उनके घरों को भिजवाया। बस स्टेशन प्रभारी अरविंद कुमार शर्मा के मुताबिक बुधवार को कुल दस बसें बिजनौर डिपो ने विभिन्न जनपदों को भेजीं। इनमें से सात बसें सहारनपुर जनपद के लिए रवाना की गईं, तीन बसें कुशीनगर, जालौन, बलिया आदि जिलों को भेजी गईं।
विज्ञापन

एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने एवं 14 दिन का क्वारंटीन समय पूरा होने पर कुशीनगर, बलिया, जौनपुर आदि जनपदों के करीब 150 प्रवासी मजदूरों को उनके घरों को भेजा गया। बस स्टशेन प्रभारी अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि बस अड्डे पर इन सभी प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्कैनर से जांच की गई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश निगम मुख्यालय केेे निर्देश पर सात बसें सहारनपुर बॉर्डर पर भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें