फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नूरपुर ब्लाॅक में 15 हजार बच्चों को नहीं लगा टीडी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
- छह दिन विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए बच्चों का किया जाएगा टीकाकरण
विज्ञापन

-स्कूलों में सत्र लगाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम करेगी टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सरकार बच्चों के वैक्सीन लगाने के लिए खूब जोर दे रही हैं। मगर, जिले के नूरपुर ब्लॉक में कहानी कुछ अलग ही बयां कर रही हैं। इस ब्लॉक में करीब 15 हजार बच्चे टीडी का टीका लगवाने से छूट गए। अब स्वास्थ्य विभाग विशेष अभियान चलाकर बच्चों का टीकाकरण करेगा।

बच्चों को टीडी का छूटा टीका लगाने के लिए छह दिन का विशेष अभियान चलेगा। यह अभियान निजी और सरकारी स्कूलों, मदरसों में चलाया जाएगा। क्योंकि टीडी का टीका कक्षा एक, कक्षा पांच और कक्षा 10 में पढ़ने वाले बच्चों को लगाया जाना है। उम्र के हिसाब से कक्षा एक में पढ़ने वाले बच्चों को डीपीटी की द्वितीय बूस्टर डोज लगेगी।
विज्ञापन

कक्षा पांच में पढ़ने वालों को टीडी और कक्षा 10 में पढ़ने वाले बच्चों को 16 साल उम्र की टीडी वैक्सीन लगेगी। टीकाकरण 26, 26, 28 सितंबर और एक, चार, सात अक्तूबर को स्कूलों में सत्र लगाकर किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की तैयारी पूरी कर ली है। एएनएम के सहयोग से टीकाकरण किया जाएगा।

क्या है टीडी वैक्सीन का फायदा
टीडी वैक्सीन टेटनस और डिप्थीरिया से सुरक्षा प्रदान करती है। क्योंकि व्यस्कों में शिशुओं की तुलना में काली खांसी होने की संभावना कम होती है। व्यस्कों को हर 10 साल में इस बूस्टर की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन


शासन स्तर से नूरपुर ब्लॉक को चिन्हित किया गया है। जिसमें करीब 15 बच्चों को टीडी वैक्सीन नहीं लगी है। छह दिन विशेष अभियान चलाकर बच्चों को टीडी टीका लगाया जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है। - डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें