फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शहर में 15 और देहात में मिलेगी दस घंटे बिजली

Fri, 04 Sep 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिजली आपूर्ति में कटौती की गई है। अब शहर में 15 घंटे व देहात में दस घंटे बिजली दी जाएगी। अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं के लिए बिजली का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


शेड्यूल के मुताबिक अगस्त माह में शहर में 17 घंटे व देहात में 12 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही थी। लेकिन इस माह उपभोक्ताओं के दो घंटे की विद्युत आपूर्ति में कटौती की गई है।

 नए शेड्यूल के अनुसार शहर में अब प्रात: पांच बजे से आठ बजे तक, प्रात: दस बजे से दुपहर 12 बजे तक, शाम साढ़े तीन बजे से शाम साढे़ छह बजे तक व रात्रि 11 बजे से रात्रि 12 बजे तक विद्युत में कटौती जाएगी।
विज्ञापन


शेड्यूल में उपभोक्ताओं के लिए सुबह व शाम के समय विद्युत आपूर्ति का विशेष ध्यान रखा गया है। अधिशासी अभियंता अजय गर्ग के मुताबिक सितंबर माह का शेड्यूल एक तारीख से लागू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें