फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 15 मीटर से ऊंचे 15 अस्पतालों का होगा फायर ऑडिट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। अक्सर गर्मियों में शॉर्ट सर्किट सहित अन्य कारणों से आग लगने के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे में अब अस्पतालों में आग बुझाने की व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर ऑडिट होना है। जिले के 15 मीटर ऊंचे अस्पतालों में टीम फायर ऑडिट किया जाएगा। डॉ. प्रतीक किशोर ने बताया कि जिला अस्पताल, धामपुर के 100 बेडेड शैया हॉस्पिटल का भवन 15 मीटर ऊंचा है। इसके अलावा 13 निजी हॉस्पिटल के भवन भी 15 मीटर ऊंचे हैं। इसलिए, इनमें केंद्र और राज्य टीम के द्वारा फायर ऑडिट किया जाएगा। इससे पहले स्थानीय स्तर से स्वास्थ्य विभाग ने सभी चिन्हित अस्पतालों को एक आईडी से जोड़ दिया है। ऑडिट में फायर सेफ्टी सहित अन्य बिंदुओं की जांच की जाएगी। ताकि, आग लगने पर तुरंत उस पर काबू पाया जा सके। गर्मियों में आग लगने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। सीएमओ डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि स्थानीय स्तर से तैयारी पूरी कर ली है। सभी अस्पतालों के पास फायर विभाग की एनओसी होनी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें