फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं बाबा के साथ होली खेलकर किया रंगों से सराबोर

विज्ञापन
विज्ञापन
साईं बाबा के साथ होली खेलकर किया रंगों से सराबोर
विज्ञापन

बिजनौर। श्री शिरडी साईं आराधना संस्थान की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने मथुरा और ब्रज की तरह फूलों की अनोखी होली खेली। इस दौरान भक्तों ने साईं बाबा के भजन और आरती गाकर बाबा के साथ होली खेलकर रंगों से सराबोर कर दिया। मंगलवार को श्री शिरडी साईं संस्थान के तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंडित पूरन चंद्र शास्त्री ने विधि विधान से साईं बाबा की पूजा अर्चना की। इसके बाद भजन और आरती उतारकर भक्तों ने होली खेले रघुवीरा गाकर वातावरण को रंगमय कर दिया। उन्होंने कहा कि मथुरा और ब्रज की होली दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इसलिए सभी को आपस में जुलकर इस त्योहार को मनाना चाहिए। इस दौरान सभी से होलिका पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई। इस अवसर पर पंडित राजेंद्र गौतम, आलोक शर्मा, अशोक अग्रवाल, पंडित दीपक तिवारी, सुभाष रस्तौगी, अरुण खन्ना, बबली खन्ना, नीरज तुली, कुसुमलता, कुसुम शर्मा, बीना, सुनीता, उमा, बबीता, रेखा, शालिनी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें