मतदाता जागरूकता दिवस 22 को
हल्दौर। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर के सीडी इंटर कॉलेज में 22 मार्च को विकास खंड स्तरीय मतदाता जागरूकता दिवस मनाया जाएगा। कॉलेज के प्रधानाचार्य रमाशंकर ने बताया कि विद्यालय में अध्ययन करने सभी छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से 22 मार्च को प्रात: आठ बजे विद्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक समेत जिले के उच्चाधिकारी उपस्थित रहेंगे।