फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओं को नौ सूत्रीय ज्ञापन देकर कार्यवाही करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

धामपुर। श्री गणेश चौथ समिति के संयोजक विजय जैन ने पालिका ईओ को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन पालिका कर्मचारियों को सौंपा। ज्ञापन में ईओ से पूर्व पालिकाध्यक्ष और वर्तमान पालिकाध्यक्ष के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की समीक्षा कर अवगत कराने की मांग की गई। श्री गणेश चौथ समिति के संयोजक विजय जैन ने सौंपे ज्ञापन में नहटौर बाईपास पर लगे नलकूप में आई लागत की जांच कराने नगर में रखे कूडे़दान की कीमत की जांच बाजार रेट से कराने, कूडे़दान कहां रखे गए हैं। पिछले साल हुए लिहाफ वितरण की जांच कराने, पूर्व पालिकाध्यक्ष के कार्यकाल में स्थापित हुए वाटर कूलर की जांच कराने, पूर्व पालिकाध्यक्ष महमूद हसन कस्सार के कार्यकाल में बसंत टाकीज के सामने पुराने बस अड्डे के पास सौंदर्यकरण के कार्य की जांच कराने की मांग की गई। चेताया कि कार्यवाई न होने पर गांधी प्रतिमा पर आंदोलन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें