बच्चे को लेकर प्रेमी के साथ चली गई महिला
हल्दौर। गांव फजलपुर ढाकी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी का निकाह करीब आठ वर्ष पूर्व पड़ोस के गांव में किया था। ग्रामीणों के अनुसार महिला के तीन बच्चे हैं। उसका पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार सुबह ससुराल वालों ने महिला को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। मोहल्ले और परिवार के लोगों के सामने महिला व उसका प्रेमी साथ जीवन गुजारने को लेकर अड़ गए। महिला अपने बच्चों को भी साथ ले जाने के लिए राजी नहीं हुई। सूचना पर उसका पति दिल्ली से अपने घर के लिए चल पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस महिला और उसके पति को अपने साथ थाने ले गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र शर्मा का कहना है कि महिला एक बच्चे को लेकर अपने प्रेमी के साथ चली गई है।