कासमपुरगढ़ी। बुधवार को बादीगढ़ चौराहे पर मंडल सचिव रमेशचंद शेखावत के आवास पर आयोजित बैठक में जिला संगठन मंत्री देवेंद्र कौशिक ने शासन प्रशासन पर किसानों के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। आरोप है कि किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है। और पर्ची नहीं मिल रही है। किसान पर्ची को लेकर भटकते फिर रहे हैं। कई किसानों के सट्टों की पर्ची ही खत्म हो गई है। ऐसी परिस्थति में न मिल प्रशासन किसानों का बौंड भर रही है। न ही किसानों को समय पर पर्ची दी जा रही है। कुछ दिन बाद किसान गेहूं की कटाई में लग जाएंगे। तब मिल किसानों को थोक में पर्ची भेजेगा। जो किसानों भी समय से नहीं डाल सकेंगे। प्रशासन भी किसानों के बौंड भरे जाने पर चुप्पी साधे हैं। उन्होंने चेताया यदि जल्द ही किसानों की पर्ची जारी नहीं हुई तो वह द्वारिकेश मिल पर धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक में डा. राजपाल सिंह, राजकुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह, कुलदीप सिंह, महीपाल सिंह, धासी सिंह, जयप्रकाश सिंह, दौलत सिंह, टिकेंद्र कौशिक, रामकिशन सिंह, गंगाराम रहे।