नई बस्ती में मोबाइल टावर लगाने का विरोध
धामपुर। मोहल्ला नई बस्ती के लोगों ने मंगलवार को बस्ती में मेरठ की एक कंपनी की ओर से लग रहे मोबाइल टावर का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि वह किसी भी हालत में मोहल्ले मेंटावर नहीं लगने देंगे। प्रदर्शनकारियों ने मामले से एसडीएम और डीएम को अवगत करा देने की बात कही है। एसडीएम का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। ऐसा है तो वह जांच कर कार्रवाई करेंगे। नई बस्ती निवासी पालिका के पूर्व चेयरमैन महमूद कस्सार, अशरफ पहलवान के नेतृत्व में मोहल्ले वाले बस्ती में एकत्र हुए। आरोप लगाया कि बस्ती का एक व्यक्ति मोहल्लेवासियों की बगैर रजामंदी के अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए मेरठ की एक कंपनी की ओर से मोबाइल टावर लगाने का प्रयास कर रहा है। इस दौरान महमूद कस्सार, अशरफ पहलवान, सभासद शमशेर अली, मोहम्मद हसन, मोहम्मद खालिद, मोहम्मद नाजिम, सलीम अहमद, शाहिद सलमानी, नसीरुद्दीन सलमानी, बाबू आदि मौजूद रहे।