फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया है

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया : राहुल
विज्ञापन

नूरपुर। रालोद जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने चुनाव के दौरान जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। सरकार ने देश के किसानों के साथ धोखा किया है और गन्ना मूल्य भुगतान के लिए किसानों को लाठियां खानी पड़ रही हैं। सोमवार को रालोद नेता अजयवीर चौधरी के आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए रालोद के जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की विरोधी है। अपने अधिकारों की मांग करने वाले किसानों को दिल्ली में किसान क्रांति यात्रा के दौरान पुलिस की लाठियां खानी पड़ी थीं। ठीक उसी प्रकार बिजनौर में किसानों द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान की मांग करने पर पुलिस द्वारा लाठियां बरसाई गईं। देश का किसान आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करके इसका जबाव देगा। उन्होंने गुलाम मुस्तफा अंसारी को रालोद का नगराध्यक्ष नियुक्त करते हुए रालोद कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी को पूरी मेहनत व लगन के साथ चुनाव लड़ाने के निर्देश दिए। पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हरपाल सिंह, दुवेश कुमार, देवेंद्र कुमार,व्यापारी नेता तसलीम अहमद इदरीसी, सरदार रवेंद्र सिंह, गुलाम मुस्तफा अंसारी, अमीर हसन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें