फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली को लेकर किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
घटतौली के विरोध में किसानों का हंगामा
विज्ञापन

कोतवाली देहात। द्वारिकेश चीनी मिल द्वारा संचालित कोतवाली द्वितीय गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली को लेकर किसानों ने जमकर हंगामा किया। मिल कर्मचारियों ने किसानों के बीच पहुंचकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन

नजीबाबाद रोड पर गौसपुर तिराहे के पास द्वारिकेश चीनी मिल बुंदकी द्वारा कोतवाली द्वितीय का गन्ना क्रय केंद्र संचालित है। इस पर तौल लिपिक परवेंद्र कुमार तैनात है। बृहस्पतिवार को किसान यूनुस अपना गन्ना तुलवाने गया था। तौल के दौरान कंप्यूटर तौल कांटे और क्रय केंद्र के कांटे में 95 किलो का अंतर निकला। इस पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। घटतौली की सूचना भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी समरपाल को दी गई। इस पर उनके साथ महामंत्री नितिन सिरोही, अब्दुल गफ्फार, राजीव कुमार, नीरज कुमार, संजय कुमार, राजीव कुमार आदि क्रय केंद्र पर पहुंचे और करीब दो घंटे तक हंगामा किया। थोड़ी देर बाद मिल कर्मचारी अजय कुमार आदि किसानों के बीच पहुंचे और किसानों को दोषी कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद तौल शुरू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें