फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य रक्षकों की बहाली को निकाली संकल्प यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य रक्षकों ने निकाली संकल्प यात्रा
विज्ञापन

बिजनौर। ऑल इंडिया कम्यूनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन की जिला कमेटी ने जनस्वास्थ्य रक्षकों की बहाली को लेकर संकल्प यात्रा निकाली। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाध्यक्ष अमर सिंह के नेतृत्व में हेल्थ वर्कर रोडवेज चौक पर एकत्र हुए और कलक्ट्रेट तक जनरक्षक बहाली संकल्प यात्रा निकाली। इसके बाद हेल्थ वर्करों ने एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि शासन ने प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर 50 रुपये के मानदेय पर जनरक्षक का पद स्वीकृत किया था। इसके एवज में जनरक्षकों को बुखार आदि रोगों की सामान्य दवाइयां उपलब्ध कराई जाती थीं, जो इमरजेंसी में ग्रामीणों को कभी भी दी जा सकती थीं। इसके बाद वर्ष 2002 में जनरक्षकों को हटा दिया गया। तब से लेकर अब तक जनरक्षक संघर्ष करते चले आ रहे हैं। लेकिन शासन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जिलाध्यक्ष के अनुसार करीब तीन माह पूर्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सीएमओ को जारी किए गए पत्र में जीवित हेल्थ वर्करों की संख्या मांगी गई थी। आरोप है कि अभी तक इनकी संख्या शासन को नहीं भेजी गई। इससे उनमें रोष व्याप्त है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष कालूराम, महासचिव देवराज सिंह, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार, जगराम सिंह, सितम सिंह, विमल कुमार, मुंशीराम, शिवनाथ सिंह, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें