फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल मंत्रालय को लक्सर के लोको स्टाफ ने भेजा था पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकोलॉबी स्थापना के लिए मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

नजीबाबाद। प्रधानमंत्री कार्यालय और रेल मंत्रालय ने नजीबाबाद सेक्शन से नजीबाबाद में लोकोलॉबी स्थापना के संबंध में रिपोर्ट मांगी है। नजीबाबाद रेलवे स्टेशन से 19 रेलगाड़ियों का कई स्थानों के लिए संचालन होता है। ट्रेनों के संचालन के लिए चालक एवं गार्ड लक्सर में स्थित लोकोलॉबी मुख्यालय से ट्रेन संचालन के लिए रोजाना नजीबाबाद रेलवे जंक्शन पहुंचते हैं। रेलवे के चालकों और परिचालकों की ओर से रेल मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय को लक्सर के स्थान पर पूर्व की भांति नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर लोकोलॉबी स्थापना कराने की मांग की गई है। सचिन कुमार, जगदीश, अंकित, अनीश, पूरन, हरिओम, एमकेदास, देवराज सिंह, मुकेश कुमार की ओर से भेजे गए रेल मंत्रालय के पत्र में लक्सर स्टेशन से रोजाना लोको स्टाफ नजीबाबाद आने जाने से रेलवे को लाखों रुपये और समय की क्षति होने का तर्क देते हुए लोकोलॉबी नजीबाबाद में मांग की गई है। लोकोलॉबी स्टाफ की मांग को गंभीरता से लेते हुए रेल मंत्रालय ने नजीबाबाद सेक्शन से तत्काल रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें