मारपीट के बाद युवक की मौत
नहटौर। युवक की मौत पर उसके परिजनों ने मोहल्ले के ही एक युवक पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी हैं। मोहल्ला छीपीयान निवासी कमल सैनी 28 वर्ष की बीती रात मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मोहल्ले के ही एक युवक ने दस दिन पूर्व उसके साथ मारपीट की थी। जिसमें कमल को चोटें आई थी। मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने समझौता करा दिया था। मारपीट में आई चोटों के कारण कमल की मौत हुई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।