अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया
धामपुर। उप्र वरिष्ठ नागरिक महा समिति की बैठक में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। आर्य समाज मंदिर परिसर में आयोजित बैठक के मुख्य अतिथि चेयरमैन राजू गुप्ता ने कहा कि हम सभी को अपने माता पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए। उन्हें ऐसा नहीं लगना चाहिए कि वे उपेक्षित है। जिस घर परिवार में वरिष्ठ नागरिकों का मान सम्मान होता है। वह समाज अन्य समाजों की तुलना में खुशहाल होता है। हमें भावी पीढ़ी को ऐसे संस्कार देने चाहिए। जिससे हम और हमारे वरिष्ठ प्रसन्न रहे। कार्यक्रम में जगदीश चौहान, रामसिंह सैनी सुमन, रामस्वरुप सिंह, शिव कुमार सिंह, यशपाल सिंह, जसवंत सिंह, डा.शंकर लाल शर्मा रहे।