अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल
अफजलगढ़। ग्राम दुलीचंदपुर निवासी जितेंद्र पुत्र राजेंद्र सिंह नादेही चीनी मिल के समीप पेट्रोल पंप पर कार्य करता है। जब वह रविवार को देरशाम जब वह गांव मोहम्मदपुर राजौरी के निकट पहुंचकर पैदल सड़क पार कर रहा था। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर हालत में उसे बाहर रेफर कर दिया गया। युवक की हालत चिंताजनक बताई गई। परिजनों ने तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में जांच कर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।