फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के लेकर भाकियू ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इसमें नेकपुर न्याय पंचायत को संभल से हटाकर अमरोहा जिले में शामिल करने और नौगावां सादात तहसील का मुख्यालय बंद पड़ी अमरोहा कताई मिल में स्थापित कराने सहित कई मांगें की गई हैं। ज्ञापन में वेव शुगर मिल को चालू कराने और मंडल की सभी चीनी मिलों को अक्टूबर माह के पहले हफ्ते में शुरू कराने की मांग की है। इसके अलावा अमरोहा में जिला सहकारी बैंक का मुख्यालय स्थापित कराने, जल्द गन्ना भुगतान न होने पर 15 फीसदी की दर से भुगतान कराने और किसान क्रेडिट कार्डों पर बैंकों द्वारा वसूला गया ब्याज वापस दिलाने की मांग की। यूरिया के दाम घटाकर दूसरे प्रदेशों के समान करने और विदेशों से दूध पाउडर के आयात को बंद कराने की मांग सहित बिजली की बढ़ी हुई दरों को वापस लेने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में रघुनंदन सिंह, नौबहार सिंह, बृजपाल सिंह, जगवीर सिंह, जयकीरत सिंह, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें