अमरोहा। कैलसा रोड स्थित नायाब अब्बासी गर्ल्स डिग्री कालेज के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने एक को गंभीर हालत में बाहर रेफर कर दिया है। फिलहाल दोनों घायलों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।